Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
अपराधियों को सजा दिलाने वालों का सम्मान, एसपी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
अपराधियों को सजा दिलाने वालों का सम्मान, एसपी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah10 जून 2026

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ की राशि

Reporter avatar

रिपोर्टर

Sandeep ChitranshREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ की राशि

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ रुपये की राशि

बेतिया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पश्चिम चंपारण जिले के 3,33,195 पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 39 करोड़ 14 लाख 53 हजार 200 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेंशनधारियों के खातों में प्रति माह 1100 रुपये की दर से पेंशन राशि भेजी गई। इस राशि का लाभ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मिला।

योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

समाहरणालय सभागार, बेतिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और असहाय महिलाओं के सम्मानजनक जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार हैं। जिला प्रशासन सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सहयोग शिविर और पोर्टल के उपयोग की अपील

जिलाधिकारी ने लाभुकों से अपने क्षेत्रों में आयोजित सहयोग शिविरों में भाग लेने और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सहयोग पोर्टल पर पेंशन, आवास, शौचालय, म्यूटेशन और परिमार्जन जैसी सेवाओं से जुड़ी शिकायतें एवं समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती हैं। सरकार का उद्देश्य सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाना है।

अंतरजातीय विवाह योजना के तहत छह दंपतियों को मिला लाभ

कार्यक्रम के दौरान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के छह लाभुक दंपतियों को एक-एक लाख रुपये की सावधि जमा (एफडी) का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी नवदंपतियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरजातीय विवाह सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है तथा ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

News image
News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
Bettiah12 जून 2026

धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

पश्चिम चम्पारण। जिले में खरीफ मौसम के तहत धान रोपनी का कार्य इन दिनों पूरे उत्साह और गति के साथ चल रहा है। खेतों में किसान सुबह से शाम तक रोपनी में जुटे हैं, वहीं कृषि विभाग भी...

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Bettiah12 जून 2026

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बेतिया। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने...

पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश
Bettiah11 जून 2026

पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश

बेतिया। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के अध्यक्ष लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि पश्चिम च...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
Bagaha13 जून 2026

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।

Bagaha और चम्पारण की ताज़ा local खबरें Bagaha Live पर पढ़ें।

रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
Bagaha13 जून 2026

रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल

बगहा। भैरोगंज मुख्य मार्ग पर छोटकी पट्टी और परसा गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग ग...

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Bagaha12 जून 2026

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बगहा। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। लौकरिया थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में एक महिला की हत्या...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.