प्रेमी युगल की जबर कराई गई शादी
संजीव तिवारी:बगहा
प•चम्पारण के नरकटियागंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है।दरअसल शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव में प्रेमी युगल को ग्रामीणों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाकर युवक से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरवाया गया। घटना की सूचना फैलते ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई। प्रेमिका का कहना है कि दोनों बालिग हैं, और आपसी सहमति से प्रेम संबंध में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूछताछ से पता चला है की युवती एक साल से सिसवा निवासी युवक से बात करती आ रही है।
बत के कर्म में युवक केहुनिया गांव के एक सरेह में आपत्तिजनक स्थिथी में युवती के साथ ग्रामीणों द्वारा पकडा गया.बस वहीं से हंगामा शुरू हुआ और ग्रामीणों नें गांव के पास एक मंदीर में जबरन शादी करादी और शिकारपुर थाना को सुचित कर दोनोप्रेमी युगल को पुलिस के हवाले कर दिया













