मोदी सरकार के 12 के कार्यों की जानकारी देते स्थानीय विधायक राम सिंह

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह ने नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों के घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आम जनता से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर उनकी राय जानी।
जनता के बीच गिनाई सरकार
जनता के बीच गिनाई सरकार की उपलब्धियां
विधायक राम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष केवल एक कार्यकाल नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और गरीब कल्याण की दिशा में केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा देश
विधायक ने कहा कि आज भारत मजबूत नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। देश के साथ-साथ बगहा क्षेत्र में भी पिछले 12 वर्षों में सड़क, बिजली, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने आम लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है और बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर निकलकर मुख्यधारा से जुड़ने में सफल हुए हैं।

सरकार की योजनाओं को मिल रही जनस्वीकृति
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने कहा कि आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करती है। लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही और सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विकास और जनसेवा का यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।











