Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha29 मई 2026

एलआईसी कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, ग्राहक गंभीर रूप से घायल

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
एलआईसी कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, ग्राहक गंभीर रूप से घायल
घायल उपेंद्र चौधरी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया किया गया रेफर
घायल उपेंद्र चौधरी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया किया गया रेफर

बगहा। नगर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय परिसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई। इस घटना में पिपरिया गांव निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट और हाथ में लगी, जिससे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल के रिश्तेदार एवं एलआईसी एजेंट राणा प्रताप चौधरी ने बताया कि वह उपेंद्र चौधरी को साथ लेकर एलआईसी कार्यालय में पैसा जमा कराने आए थे। उन्होंने उपेंद्र को काउंटर पर भेज दिया और स्वयं किसी अन्य कार्य में व्यस्त हो गए। इसी दौरान जिस काउंटर पर उपेंद्र पैसा जमा कर रहे थे, वहां एक सुरक्षा गार्ड अपनी लोडेड बंदूक के साथ खड़ा था। अचानक बंदूक से गोली चल गई और गोली उपेंद्र चौधरी के दाहिने पेट को छूते हुए बाएं हाथ में जा लगी। गोली लगते ही उपेंद्र जमीन पर गिर पड़े और कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और स्थानीय पुलिस की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शिवांगी गुप्ता ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि उपेंद्र चौधरी की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज बेतिया में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एलआईसी कार्यालय के कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। इधर, एसडीपीओ निहार भूषण भी फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस ने कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फारेंसिक टीम गोली चलने के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली गलती से चली या सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई। प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

घटना स्थल की जांच करती फारेंसिक टीम
घटना स्थल की जांच करती फारेंसिक टीम

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bagaha5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
Bagaha2 जून 2026

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल

बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
Bagaha1 जून 2026

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.