Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता
पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
बगहा में यूरिया के लिए किसान काफी परेशान हैं। पिछले 1-2 महीने से किल्लत और लाइन लगी हुई है।
बगहा में यूरिया के लिए किसान काफी परेशान हैं। पिछले 1-2 महीने से किल्लत और लाइन लगी हुई है।
गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं, मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य।
गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं, मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य।
बगहा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित, एसपी रामानंद कौशल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बगहा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित, एसपी रामानंद कौशल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
पश्चिम चंपारण के पूर्व डीएम दिनेश राय पहुंचे बांसी, बांसी धाम के सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन दिखे संतुष्ट।
पश्चिम चंपारण के पूर्व डीएम दिनेश राय पहुंचे बांसी, बांसी धाम के सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन दिखे संतुष्ट।
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha15 जून 2026

सतीश चंद्र दुबे का बड़ा दावा, बिहार में आएगा हजारों करोड़ का निवेश, लाखों रोजगार की उम्मीद

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
सतीश चंद्र दुबे का बड़ा दावा, बिहार में आएगा हजारों करोड़ का निवेश, लाखों रोजगार की उम्मीद

बगहा। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोमवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के कोयला, खनन, ऊर्जा और औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की। बैठक के दौरान बिहार में उपलब्ध खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, ऊर्जा उत्पादन क्षमता के विस्तार तथा औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

"पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार को ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की
"पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार को ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार केवल अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से भी देश के सबसे संभावनाशील राज्यों में शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 9 अरब टन कोयला भंडार उपलब्ध है, जो बिहार के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला बन सकता है। इसके साथ ही कोयला गैसीकरण की व्यापक संभावनाएं राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में नई पहचान दिला सकती हैं।
बैठक में भागलपुर क्षेत्र के कोयला ब्लॉकों के विकास पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को गति देने और निजी एवं सार्वजनिक निवेश को आकर्षित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विकास योजनाओं की प्रगति पर किया विचार-विमर्श।
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विकास योजनाओं की प्रगति पर किया विचार-विमर्श।

ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए पश्चिमी चंपारण में प्रस्तावित 500 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना को भी महत्वपूर्ण बताया गया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि बिहार की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया।

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार के ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास को लेकर की महत्वपूर्ण चर्चा
पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार के ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास को लेकर की महत्वपूर्ण चर्चा

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार को उसके गौरवशाली औद्योगिक और खनिज स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ मिलकर ऊर्जा, खनन और औद्योगिक विकास की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार में हजारों करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा, बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में यूरिया के लिए किसान काफी परेशान हैं। पिछले 1-2 महीने से किल्लत और लाइन लगी हुई है।
Bagaha15 जून 2026

बगहा में यूरिया के लिए किसान काफी परेशान हैं। पिछले 1-2 महीने से किल्लत और लाइन लगी हुई है।

बगहा-2 के बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र और ई-किसान भवन पर सोमवार को सुबह से ही सैकड़ों किसान लाइन में लगे हैं। कई किसानों नें तो अपनी चप्पलें, हेलमेट, ईंट-पत्थर लाइन में लगाकर नंबर...

पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता
Bagaha15 जून 2026

पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता

बगहा। पश्चिम चंपारण के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने सोमवार को अपने चंपारण भ्रमण के दौरान बगहा अनुमंडल अंतर्गत यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बांसी पहुंचकर बांसी नदी सौंदर्यीकरण...

बगहा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित, एसपी रामानंद कौशल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Bagaha15 जून 2026

बगहा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित, एसपी रामानंद कौशल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

बगहा। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस कार्यालय बगहा में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अ...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
Bagaha14 जून 2026

बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।

बगहा में एक डिजिटल मिडिय (पत्रकार)पर मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा कराया गया जानलेवा हमला। बगहा/ पुलिस जिला के सेमरा थाना अंतर्गत सेमरा टड़वलिया के बीच बगहा रोड में शनिवार को दोपहर...

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha8 मई 2026

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview

🎙️ Bagaha Live Podcast – Episode 2 इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं Dr. Padam Bhanu Singh — जिन्होंने स्वास्थ्य, होम्योपैथी और समाज सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर खुलकर चर...

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
राकेश सिंह, Bagaha25 अप्रैल 2026

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview

Bagaha Live Podcast के इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं वरिष्ठ अधिवक्ता और JDU के मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह। बगहा की राजनीति, स्थानीय मुद्दों और जनता के सवालों पर उन्होंने खुलकर...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.