Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
Live
भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
Live
बगहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Narkatiaganj21 जून 2026

योग: स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज और मानवता को जोड़ने का माध्यम — ए.पी. पाठक

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 2 मिनट
योग: स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज और मानवता को जोड़ने का माध्यम — ए.पी. पाठक

नरकटियागंज। संवाददाता।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक, पूर्व एडीजी एवं बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ए.पी. पाठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिडिया से मुखातिब हुए।
एपी पाठक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को संतुलित कर उसे सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करता है तथा संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। शएपी पाठक ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर है, जो आज विश्वभर में स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव का संदेश देता है। नियमित योग अभ्यास एपी पाठक के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और योग ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, ऊर्जा तथा सकारात्मक सोच प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने योग को विश्व मंच पर स्थापित किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। आज दुनिया के अनेक देशों में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। एपी पाठक ने स्मरण कराया कि वे पूर्व वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपारण में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योग कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। उनका मानना है कि योग समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है।उन्होंने घोषणा की कि बाबु धाम ट्रस्ट शीघ्र ही चंपारण में निःशुल्क योग प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगा, जहां युवाओं को योग का व्यावसायिक एवं प्रमाणित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे युवा योग प्रशिक्षक के रूप में आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगे। एपी पाठक ने कहा कि बाबु धाम ट्रस्ट पिछले डेढ़ दशक से चंपारण में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों, महिलाओं तथा ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी पहल की हैं। इसके साथ ही युवाओं में शिक्षा, नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए भी सतत प्रयास किए जा रहे हैं।अंत में एपी पाठक ने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "योग स्वस्थ शरीर, शांत मन, सुदृढ़ चरित्र और समरस समाज की आधारशिला है।"

समाजसेवी एपी पाठक योग करते
समाजसेवी एपी पाठक योग करते

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Narkatiaganj

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

नरकटियागंज से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नरकटियागंज की सभी खबरें
गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं, मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य।
Narkatiaganj15 जून 2026

गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं, मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य।

गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य ।

शिकारपुर थाना के केहुनिया गांव में प्रेमी युगल को ग्रामिणों नें कराई जबन शादी।
Narkatiaganj13 जून 2026

शिकारपुर थाना के केहुनिया गांव में प्रेमी युगल को ग्रामिणों नें कराई जबन शादी।

संजीव तिवारी:बगहा प•चम्पारण के नरकटियागंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है।दरअसल शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव में प्रेमी युगल को ग्राम...

नरकटियागंज में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में छुरा घोंपने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Narkatiaganj18 मार्च 2026

नरकटियागंज में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में छुरा घोंपने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नरकटियागंज के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट इलाके में चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है । घायल पीड़ित समीर अंसारी ने एफआईआर में बताया कि उसे और उस...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
Bettiah21 जून 2026

कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी

वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्र...

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
Bagaha21 जून 2026

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील

बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के बांसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ...

लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
Bettiah21 जून 2026

लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा चौक में एक मनचले युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.