Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha28 मई 2026

बगहा में अकीदत और अमन के साथ मनी बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में अकीदत और अमन के साथ मनी बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बगहा। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के बाजारों में भी पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। मिठाइयों, कपड़ों और अन्य जरूरी सामानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर शहर की ईदगाह मस्जिद में आयोजित विशेष तकरीर को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल वहाब कासमी ने ईद-उल-अजहा की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, कुर्बानी, इंसानियत और भाईचारे का प्रतीक है। ईद हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली नफरत और भेदभाव को समाप्त कर सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। मौलाना ने युवाओं को शिक्षा, नैतिकता और अच्छे संस्कार अपनाने की नसीहत देते हुए कहा कि मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन ही तरक्की का रास्ता है। साथ ही उन्होंने लोगों से गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि ईद की असली खुशी जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। वहीं ईद-उल-अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बगहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया गया ताकि विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे। पर्व से एक दिन पूर्व शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था, जिसके माध्यम से लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बगहा नगर के मस्तान टोला ईदगाह मस्जिद, बगहा दो के डुमवलिया मस्जिद तथा पटखौली-मलकौली मस्जिद समेत तमाम प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं एसडीपीओ बगहा निहार भूषण और रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने भी विभिन्न मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार पूरा पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शहरवासियों ने उम्मीद जताई कि ईद-उल-अजहा का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

हकीकत और सिद्धार्थ के साथ अदमस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़
हकीकत और सिद्धार्थ के साथ अदमस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bagaha5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
Bagaha2 जून 2026

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल

बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
Bagaha1 जून 2026

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.