पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित मस्तान टोला मोहल्ले से रविवार को तीन अकीदतमंद हज यात्रा के लिए रवाना हुए। हज पर जाने वालों में डॉ. मंजूर अंसारी, इब्राहिम वकील तथा उनकी पत्नी शामिल हैं। हज यात्रा पर रवाना होने की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में खुशी, उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे मोहल्ले और क्षेत्र के लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण बताया। हज यात्रियों की रुखसती के मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, रिश्तेदार, दोस्त और अकीदतमंद बगहा रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर में भावुक माहौल देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, गले मिलकर और दुआओं के साथ यात्रियों को विदाई दी। इस दौरान हर किसी की जुबां पर उनकी सलामती और कामयाब हज सफर की दुआ थी। मौजूद लोगों ने कहा कि हज इस्लाम का सबसे मुकद्दस फरीजा माना जाता है और हर मुसलमान की तमन्ना होती है कि उसे जिंदगी में एक बार अल्लाह के घर की जियारत नसीब हो। हज यात्रा पर रवाना होने वाले लोगों को पूरे समाज के लिए खुशकिस्मत बताया गया। लोगों ने हज यात्रियों से मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ करने की भी गुजारिश की। रुखसती के दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए। स्टेशन परिसर में लगातार दुआओं और मुबारकबाद का दौर चलता रहा। यात्रियों ने भी सभी लोगों से दुआ की अपील करते हुए कहा कि वे अपने सफर को लेकर बेहद खुश हैं और अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि उन्हें हज यात्रा का मौका मिला। इस मुबारक मौके पर नुरुल्लाह अंसारी, जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना, अलाउद्दीन राइन, नन्हे खान, हाजी शमसुद्दीन, मास्टर तस्लीम, साजिद, बिकाऊ कुरैशी, मकसूद साहब, मेराज साहब, इमरान अंसारी बेचू समेत गांव और मोहल्ले के सैकड़ों लोग बगहा रेलवे स्टेशन पहुंचे और हज यात्रियों को भावभीनी रुखसती दी।
हज यात्रा पर रवाना हुए तीन अकीदतमंद, दुआओं और फूल-मालाओं के साथ दी गई भावभीनी रुखसती
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






