Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
सड़क पर बैठे तेंदुओं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, देर रात्रि मदनपुर क्षेत्र में वन्यजीवो की चहलकदमी तेज
सड़क पर बैठे तेंदुओं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, देर रात्रि मदनपुर क्षेत्र में वन्यजीवो की चहलकदमी तेज
रामनगर में दवा माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 201 बोतल नशीला कफ सिरप और 73 प्रकार की दवाएं जब्त
रामनगर में दवा माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 201 बोतल नशीला कफ सिरप और 73 प्रकार की दवाएं जब्त
Live
शिकारपुर थाना के केहुनिया गांव में प्रेमी युगल को ग्रामिणों नें कराई जबन शादी।
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
पश्चिम चंपारण के पूर्व डीएम दिनेश राय पहुंचे बांसी, बांसी धाम के सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन दिखे संतुष्ट।
पश्चिम चंपारण के पूर्व डीएम दिनेश राय पहुंचे बांसी, बांसी धाम के सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन दिखे संतुष्ट।
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी बेतिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी बेतिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha9 जून 2026

मातृत्व सुरक्षा अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर विशेष शिविर, 100 से अधिक गर्भवतियों की हुई जांच

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
मातृत्व सुरक्षा अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर विशेष शिविर, 100 से अधिक गर्भवतियों की हुई जांच

बगहा। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान (पीएमएसएमए) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र के लिए आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौरान 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने महिलाओं की खून, यूरिन, हीमोग्लोबिन, वजन, ब्लड शुगर, एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) तथा केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट) सहित कई आवश्यक जांचें कीं। जांच के बाद गर्भवतियों को सुरक्षित प्रसव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी ने विभिन्न जांच काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी ने विभिन्न जांच काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा श्रीवास्तव और डॉ. तारिक नदीम के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और समय पर उपचार से कई जटिलताओं को रोका जा सकता है। शिविर में जांच के उपरांत महिलाओं के बीच नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों के लिए जलपान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। इससे शिविर में आए मरीजों के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिला। वहीं प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी ने विभिन्न जांच काउंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हालांकि शिविर के दौरान अस्पताल की कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के अब तक शुरू नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। कई गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि चिकित्सकों द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच लिखे जाने के बावजूद उन्हें निजी केंद्रों पर जाकर महंगे खर्च पर जांच करानी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में वर्षों पहले अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी गई थी। मशीन की मरम्मत भी कराई जा चुकी है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसी तरह राज्यसभा सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई डायलिसिस मशीन भी पर्याप्त स्थान के अभाव में उपयोग से बाहर पड़ी हुई है। इसके अलावा अस्पताल के एमएनसीयू (मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट) कक्ष का संचालन भी विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी के कारण पूरी क्षमता से नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने उम्मीद जताई है कि अस्पताल के नए भवन निर्माण कार्य के पूरा होने के साथ लंबित स्वास्थ्य सुविधाएं भी शुरू होंगी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
Bagaha15 जून 2026

हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता

मझौलिया। रासायनिक उर्वरकों के लगातार बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वैज्ञानिक किसानों को हरी खाद क...

दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Bagaha15 जून 2026

दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित Constitution Club of India में आयोजित बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में बिहार की प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह मे...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
Bagaha15 जून 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह ने नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर लोगो...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
Bagaha14 जून 2026

बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।

बगहा में एक डिजिटल मिडिय (पत्रकार)पर मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा कराया गया जानलेवा हमला। बगहा/ पुलिस जिला के सेमरा थाना अंतर्गत सेमरा टड़वलिया के बीच बगहा रोड में शनिवार को दोपहर...

पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
Bettiah14 जून 2026

पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी

पश्चिमी चंपारण। जिले के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। लिपनी गांव के समीप बिरहा पुल के पास हथि...

सड़क पर बैठे तेंदुओं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, देर रात्रि मदनपुर क्षेत्र में वन्यजीवो की चहलकदमी तेज
Bagaha14 जून 2026

सड़क पर बैठे तेंदुओं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, देर रात्रि मदनपुर क्षेत्र में वन्यजीवो की चहलकदमी तेज

बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मदनपुर वन क्षेत्र में गुरुवार की रात उस समय लोगों की सांसें थम गईं, जब मदनपुर-पनियहवा मुख्य मार्ग पर तेंदुओं का एक जोड़ा सड़क के बीचों-बी...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.