नई दिल्ली। दिल्ली स्थित Constitution Club of India में आयोजित बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में बिहार की प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा चयनित आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, खेल और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सम्मानित युवाओं की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धियां न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे युवा अपनी प्रतिभा और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं तथा आने वाली पीढ़ी को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का संदेश दे रहे हैं।

समारोह के सफल आयोजन के लिए Voice of Bihar, Let's Inspire Bihar एवं Bihar Chhatra Sansad के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित प्रतिभाओं एवं चयनित अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बिहार की प्रतिभा राष्ट्र का गौरव है। "जय हिंद, जय बिहार" के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।














