
वाल्मीकि टाडगर रिजर्व (वीटीआर) के मदनपुर वन प्रक्षेत्र से भटककर आया एक तेंदुआ इन दिनों पिपरासी दियारा क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रविवार सूबह पिपरासी थाना क्षेत्र के खैरा टोला सरेह स्थित एक गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बीती रात इसी तेंद्रए ने एक पशु बथान में घुसकर भैंस के बछडे को अपना शिकार बनाया था।
जानकारी के अनुसार, परसौनी गांव निवासी मजदूर रामभजन राय और अशोक यादव अपने गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बगल के गन्ने के प्लॉट में तेंदए को आराम करते देखा। तेंदए को देखते ही दोनो मजदूर घबराकर वहां से भाग गए और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को डसकी सूचना दी।












