Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
अपराधियों को सजा दिलाने वालों का सम्मान, एसपी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
अपराधियों को सजा दिलाने वालों का सम्मान, एसपी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पति गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah12 जून 2026

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बेतिया। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित यह परीक्षा 14 एवं 17 जून को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। डीएम ने बताया कि प्रथम पाली के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। निर्धारित समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम तरनजोत सिंह
भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम तरनजोत सिंह

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही जैमर, सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग सघन तलाशी भी ली जाएगी, ताकि किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या आपत्तिजनक सामग्री को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से रोका जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन का दावा है कि इस बार परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए तकनीक एवं मानवीय निगरानी का मजबूत संयोजन देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
Bettiah12 जून 2026

धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

पश्चिम चम्पारण। जिले में खरीफ मौसम के तहत धान रोपनी का कार्य इन दिनों पूरे उत्साह और गति के साथ चल रहा है। खेतों में किसान सुबह से शाम तक रोपनी में जुटे हैं, वहीं कृषि विभाग भी...

पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश
Bettiah11 जून 2026

पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश

बेतिया। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के अध्यक्ष लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि पश्चिम च...

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ की राशि
Bettiah10 जून 2026

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ की राशि

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ रुपये की राशि बेतिया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पश्चिम चंपारण जिले के 3,33,195 पेंशनधारियों के खातों में डी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
Bagaha13 जून 2026

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।

Bagaha और चम्पारण की ताज़ा local खबरें Bagaha Live पर पढ़ें।

रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
Bagaha13 जून 2026

रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल

बगहा। भैरोगंज मुख्य मार्ग पर छोटकी पट्टी और परसा गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग ग...

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Bagaha12 जून 2026

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बगहा। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। लौकरिया थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में एक महिला की हत्या...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.