Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता
पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
सड़क पर बैठे तेंदुओं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, देर रात्रि मदनपुर क्षेत्र में वन्यजीवो की चहलकदमी तेज
सड़क पर बैठे तेंदुओं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, देर रात्रि मदनपुर क्षेत्र में वन्यजीवो की चहलकदमी तेज
रामनगर में दवा माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 201 बोतल नशीला कफ सिरप और 73 प्रकार की दवाएं जब्त
रामनगर में दवा माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 201 बोतल नशीला कफ सिरप और 73 प्रकार की दवाएं जब्त
Live
शिकारपुर थाना के केहुनिया गांव में प्रेमी युगल को ग्रामिणों नें कराई जबन शादी।
गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं, मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य।
गौनाहा के मनरेगा योजनाओं में कोई पारदर्शिता नहीं, मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है कार्य।
बगहा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित, एसपी रामानंद कौशल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बगहा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित, एसपी रामानंद कौशल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
हरी खाद अपनाएं किसान, मिट्टी की सेहत सुधरेगी और घटेगी यूरिया पर निर्भरता
पश्चिम चंपारण के पूर्व डीएम दिनेश राय पहुंचे बांसी, बांसी धाम के सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन दिखे संतुष्ट।
पश्चिम चंपारण के पूर्व डीएम दिनेश राय पहुंचे बांसी, बांसी धाम के सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन दिखे संतुष्ट।
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगहा में जनसंपर्क अभियान
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah14 जून 2026

पश्चिमी चंपारण में रिश्तों का खौफनाक अंत: भाई की हत्या कर शव जलाने का आरोप, मां-बेटे गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिमी चंपारण में रिश्तों का खौफनाक अंत: भाई की हत्या कर शव जलाने का आरोप, मां-बेटे गिरफ्तार

पश्चिमी चंपारण। जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव से सामने आए एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के भाई और मां को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शैलेश तिवारी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष बरामद किए हैं। मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। पश्चिमी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार की रात करीब 8:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खैरटिया गांव निवासी शैलेश तिवारी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस शैलेश तिवारी के घर पहुंची तो घर खुला मिला, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मृतक के भाई सोनू तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम से ही परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। इसके बाद मृतक की सास के लिखित आवेदन पर मनुआपुल थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम में मनुआपुल थाना और कालीबाग थाना की पुलिस को शामिल किया गया। गठित टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए मृतक के भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना क्षेत्र के चौलाभार गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की मां नंदवानी देवी को छावनी स्थित प्रजापति हॉल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सोनू तिवारी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शव को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से शांति माई स्थित श्मशान घाट पहुंचाया और वहां जला दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने श्मशान घाट से जले हुए शव के अवशेष बरामद किए। घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न प्रदर्शों को जब्त किया। पुलिस ने शव ले जाने में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Bettiah15 जून 2026

आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन के शिवनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बेतिया। रविवार को देर शाम में चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के तरफ से आयोजित जर्दा आम खाओ प्रतियोगिता में नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा निवासी शिवनाथ यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर तहलका मचा...

विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी बेतिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Bettiah15 जून 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएसबी बेतिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बगहा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया द्वारा रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाहिनी के कार्यवाहक कमा...

मनरेगा बनी मजदूरों का सहारा: झझरी में गाद सफाई कार्य से गांव में बढ़ा रोजगार, सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था
Bettiah14 जून 2026

मनरेगा बनी मजदूरों का सहारा: झझरी में गाद सफाई कार्य से गांव में बढ़ा रोजगार, सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

पश्चिमी चंपारण। जिले के मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत पिडारी पंचायत के झझरी गांव में मनरेगा योजना ग्रामीणों के लिए रोजगार का बड़ा सहारा बनकर उभरी है। गंडक विभाग एवं मनरेगा योजना के त...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता
Bagaha15 जून 2026

पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय ने बांसी नदी सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा, बोले— क्षेत्र से आज भी बना है आत्मीय रिश्ता

बगहा। पश्चिम चंपारण के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने सोमवार को अपने चंपारण भ्रमण के दौरान बगहा अनुमंडल अंतर्गत यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बांसी पहुंचकर बांसी नदी सौंदर्यीकरण...

बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।
Bagaha14 जून 2026

बगहा पुलिस जिला के डिजिटल पत्रकार पर मुखिया प्रतिनिधी के आदमीयों नें किया जानलेवा हमला।

बगहा में एक डिजिटल मिडिय (पत्रकार)पर मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा कराया गया जानलेवा हमला। बगहा/ पुलिस जिला के सेमरा थाना अंतर्गत सेमरा टड़वलिया के बीच बगहा रोड में शनिवार को दोपहर...

पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी
Bettiah14 जून 2026

पश्चिम चंपारण में दिनदहाड़े बड़ी लूट: हथियार के बल पर कर्मचारियों से 1.73 लाख रुपये छीने, पुलिस जांच में जुटी

पश्चिमी चंपारण। जिले के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। लिपनी गांव के समीप बिरहा पुल के पास हथि...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.